खिमा फ्राय
Keema fry
सामग्री:-
1) 1 किलो खीमा (मटन)
2) 1 कप तेल
3) 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
4) 1 प्याज बारीक कटा हुआ
5) 1 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
6) 2 प्याज लंबी कटी हुई कुरकुरी तली
7) 2 टेबलस्पून प्याज मसाला
8) 10-12 भुने हुए काजू
9) 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर
10) 1/2 कप कटा हरा धनिया
11) 1 कप दही
पकाने की विधि:-
1) मटन खिमा को धो कर दहि लगाकर रख दें।उसमे टमाटर डालें।
2) कुकर में तेल डालिये. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
3) खिमा डालकर भुन ले। नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, प्याज मसाला डालें। लाल मिर्च डालकर खिमा पकाएं। 2 सीटी आने के बाद कुकर बंद कर दें.
4) जैसे ही दही और टमाटर का पानी निकल जाएगा, बिना पानी डाले पकाएं। 2 सीटी आने के बाद कुकर को बंद कर दे.
5) कुकर खोलिये और कढ़ाई में खिमा डालिये. जब तेल निकलने लगे और खीमा सूख जाए तो गैस बंद कर दें। एक सर्विंग बाउल में, खिमा को बाहर निकालें और तले हुए काजू, तले हुए प्याज और हरा धनीया डाले। उबले अंडे को आधा काट कर उसमे रख दें।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें