Pulav biryani
सामग्री:-
1) 1 किलो मटन
2) 1/2 किलो बासमती चावल
3) 1 कप तली हुई कुरकुरी प्याज (वनस्पती के घी में तली हुई)
4) 1/2 कप तले हुए काजू
5) 1/2 कप बारीक कटा प्याज
6) 2 टेबल स्पुन अदरक लहसुन पेस्ट
7) 2 पेस्ट बड़े चम्मच प्याज मसाला, हल्दी
8) 1 टी - स्पुन लाल मिर्च
9) 1/2 कप दही
10) 7-8 लौंग, 4-5 दालचीनी के टुकड़े, 4-5 मिर्च, 4-5 वेलदोडा, तेजपत्ता, शाहजीरे, 2 बादलफुल
चावल को धो लें। मटन में 1 बड़ा चम्मच दहि अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर कुकर में पानी डालकर पका लें। मटन के टुकड़े और सूप अलग करें।
2) एक पैन में 1 कप घी गरम करें। प्याज़ डालकर भूनें। जब प्याज लाल हो जाए तो । पके हुए मटन के पिस को फ्राई करें। उसमे प्याज मसाला, गरम मसाला डाल कर उसमे काजू और तले हुए प्याज़ डालें और आँच बंद कर दें। इस मिश्रण को एक तरफ रख दें। 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
3) एक बड़े कटोरे में, 1/2 कप (आधा कप घी) उसमे लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, शाहाजिरे, तेज पत्ते, बादालफुल, इलायची,डालें और चावल डालकर भूनें। और नमक डालें। 1 बड़ा चम्मच अदरक डालें और लहसुन का पेस्ट भुने मटन सुप और गरम पानी डालिये और चावल पकाइये. चावल पक जाने के बाद, मटन मसाला डालिये और अच्छी तरह मिलाइये. घी से ढक कर, ढककर बाफ आने के बाद ।चावल पर तले काजू और प्याज डाल दीजिये. गरमागरम सर्व्ह करे ।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें