शुक्रवार 17 2026

Tutti Frutti recipe

                     Tutti Frutti

                      टूटी-फ्रूटी
Tutti Frutti

 सामग्री:-
 1) कच्चा पपीता - 400 ग्राम

2) चीनी - 400 ग्राम (2 कप )

 3) कलर - पीला, लाल

4) एसेन्स वनीला या खसखस
 
बनाने का तरीका:-

 पपीते के टुकडों को ब्लान्च करें:

 पपीते के टुकडों को उबलते पानी में 3 मिनट तक उबाल लें. अब गैस बंद करके उन्हें इसी पानी में 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें.

 • इसके बाद पपीते के टुकड़े ब्लान्च हो गए हैं इसलिए आप इन्हें पानी से निकाल लें. ब्लान्च किए पपीते को चाशनी में पकाएं:

 • एक पैन में चीनी और 500 ग्राम पानी डाल कर चीनी डालें. इसे चीनी घुलने तक पकाएं. इसमें ब्लान्च किए पपीते के टुकड़े डालें और चाशनी को गाढ़ा करके एक तार वाली चाशनी बनने तक इसे पकाएं.

 चाशनी गाढ़ी होने पर गैस बंद कर दें. अब पपीते के इन टुकडों को थोड़ा ठंडा होने दें और जब चाशनी वाले पपीते के टुकड़े ठंडे हो जाएं तो इनमें वनीला एसेन्स की 2-3 बूंदें मिला दें.

 चाशनी वाले पपीते को कलर करें:

 चाशनी में डूबे पपीते के टुकडों को 3 भागों में
बांट लें. अब एक प्याले में 2 पिंच लाल रंग डाल कर कटे पपीते का एक भाग डाल कर मिला दें. इससे पपीते के टुकड़े लाल हो जाएंगे.

 इसी तरह एक और बर्तन में 2 पिंच पीला रंग डाल कर मिलाएं और 1 भाग पपीते के टुकडों का डाल दे कर

 उन्हें पीला रंग दें. पपीते के तीसरे भाग को ऐसे बिना रंग के रहने दें.
 चाशनी वाले पपीते के रंग में डाले इन टुकडों को 12-24 घंटों तक ऐसे ही रहने दें. इतने समय में पपीते के ये टुकड़े रंगीन और मीठे हो जाएंगे.

 निश्चित समय के बाद एक प्लेट पर जाली रखकर इन टुकडों को उसपर रखें. अतिरिक्त चाशनी जाली में से निकलकर प्लेट में आ जाएगी. अब इन टुकडों को चिपचिपा पन खत्म होने तक सुखा लें.

 टूटी-फ्रूटी तैयार है. इसे किसी कंटेनर में भरकर रख लें. और जब चाहे इस्तेमाल करें

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें