पटवाडी सामग्री:-
1) 2 कप चना दाल का आटा
2) 2 कप पानी
3) 1/2 टेबलस्पून पिसा हुआ लहसुन
4) 1 प्याज कटा हुआ
5) 1/2 टी- टीस्पून हींग, जीरा
6) 1/4 कप तेल, हल्दी पाउडर , नमक
7) 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1) सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर उसमें हींग और जीरा डालें। पिसा हुआ लहसुन डालें।
2) जब लहसुन पक जाए तो इसमें प्याज डालें। जब प्याज लाल हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालें। पानी में उबाल आने पर चना दाल का आटा डाल कर मिला दीजिये. ढककर भाप में पकने दें। आटा गाढ़ा होना चाहिए, अगर आपको लगे तो फिर से दाल का आटा डाल दीजिये. गैस कम करें। जब मिश्रण पक जाए तो आंच बंद कर दें और मिश्रण को एक थाली में थोडा तेल लगाकर निकाल कर हाथ से दबा ले और थाली भर फैलाएं उस पर हरा धनीया, सुका नारीयल डाले। और सुरी से तिरछे काप बनाले। जब यह ठंडा हो जाए तो छड़ें हटा दें और एक तरफ रख दें।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें