झुणका
सामग्री:-
1) 1 कप बारीक कटा प्याज
2) 7 से 8 कुटा हुआ हरा मिर्च
3) 7 से 8 कुटा लहसुन
4) 2 कप पानी
5) 1 कप चना दाल का आटा
6) 4 बड़े चम्मच तेल
7)हींग- जीरा तडके के लिए और हल्दी
8) लाल मिर्च पाउडर अपने पंसद से
1) एक पँन में तेल डालकर हिंग-जिरे का तडका तयार करे उसमें पिसा हुआ लहसुन मिर्च डालें। जब प्याज लाल हो जाए तो उसमें पानी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च नमक डालें। पानी में उबाल आने पर
2)उसमें चना दाल का आटा डालकर गूंद लें। झुणका गाढ़ा होना चाहिए, अगर चने का आटा कम है तो और डालिये. गाढ़ा होने पर गँस कम करीये इस पर पानी छिड़कें और इसे थोड़े सा किनारे सें तेल डालकर ढक दें। जब भाप में उबाल आ जाए तो इसमें हरा धनिया डालें और आंच बंद कर दें। वापस हिलाएं और ढक्कन लगा रहने दें। हरा धनिया डालें। यह झुनका और भाकरी( रोटी ) का मेल (जोडी) है।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें