Chinese fried rice
(2-3 लोगो के लिए)
1) 1 कप बासमती चावल
2)10-12 बीन्स
3) 1 बड़ी गाजर
4) 1 बड़ी शिमला मिर्च
5) 1 बड़ा प्याज
6) 2 बड़े चम्मच तेल
7) 1 छोटा गुच्छा हरा प्याज
8) 1 चम्मच सोया सॉस
9) 1 छोटा चम्मच सिरका
10) नमक स्वादअनुसार
बनाने का तरीका:-
चावलों को धोइये, एक छोटी चम्मच तेल और नमक डाल कर उबालने के लिये गैस पर रख दीजिये. पकने के बाद छानकर अलग रख दें। (चावल को ज्यादा नहीं पकाना चाहिए और नरम होना चाहिए)
* प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर प्याज़ डालकर 2-3 मिनिट तक भूनें, कटी हुई सब्जियाँ डालकर तेज़ आंच पर 3-4 मिनिट तक भूनें, फिर पके हुए चावल, नमक, सोया सॉस, सिरका और काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। और फिर गैस बंद कर दें.
* फ्राइड राइस को मंचूरियन, चिली पनीर या फिर चिली, टोमैटो सॉस के साथ परोसा जाता है.



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें