मटन सूप
Mutton soup
मटन सुप सामग्री:-
1) 1/2 किलो मटन (चॉप लीवर आदि)
2) 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-मिर्च पेस्ट
3) 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
4) 1/2 छोटा चम्मच हरा धनिया पेस्ट
5) 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज
6)1/2 कप काजू गीला नारियल पेस्ट
7)4 लौंग, 3 दालचीनी, 4 मिर्च, 2 इलायची, 1 तेजपत्ता
8)2 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
पकाने की विधी:-
1) कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल डालें। गरम होने पर इसमें लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, इलाइची डालिये और तुरंत ही प्याज़ डालिये और लाल रंग होने तक भूनिये. जब प्याज भुन जाए तो इसमें लहसुन का पेस्ट डाल दें। मिर्च हरा धनिया का पेस्ट डालें। मटन को धोइये, दही, हल्दी पाउडर, नमक डाल कर कुकर में डालिये, गरम पानी डाल कर पकाइये. 3 सीटी आने दें।
2) मटन के पक जाने पर इसमें काजू, गीला नारियल का पेस्ट डालकर उबाल लें।
3) सूप को छान कर अलग रख दें। इन टुकड़ों को मिर्च पाउडर, नमक के साथ भूनें और सूप के साथ परोसें। सूप को फिर से उबाल लें और गरमागरम परोसें।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें