Bread roll recipe
सामग्री:-
1) आलू - 5-6 मध्यम आकार के
ब्रेड - 12
2) धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
3) गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच 3)अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
4) हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
5) हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि:-
★ आलू धोकर कूकर में उबलने के लिये रख दें। उबलने के बाद उन्हे ठंडा कर के छील लें और बारीक तोड़ लें।
★ एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गरम कर लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डाल कर भून लें।
★ उसके बाद आलू, अमचूर पाउडर, गरम मसाला एवं नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
★ अब इन्हें गैस से उतार कर ठंडा करें और 12 भागों में बाट कर सबको बेलनाकार आकार देकर प्लेट में रख लें।
★ सारी ब्रेड के किनारों को चाकू से काट कर अलग कर दें।
★ एक प्लेट में आधा कप पानी लेकर एक ब्रैड पीस को उसमें डुबाकर निकालें और फिर एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से धीरे-धीरे दबाएं और उसका सारा पानी निकाल दें।
★ इसी तरह सारे बेलनाकार आलू एक-एक ब्रैड में डाल कर तैयार करें और प्लेट में लगाकर रख लें।★ अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और 2-3 रोल एक बार में उसमें डाल दें और कलछी से पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलें।
★ जब यह अच्छी तरह तल जाए तो इन्हें निकाल कर पेपर नैपकिन लगी प्लेट में रख लें। सारे रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लें।
★ अब इन गरमा गरम ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ खाएं और खिलाएं।



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें