Pudine ki Chutney
पुदिने की हरी चटणी
सामग्री:-
1) पोदीना के पत्ते - एक कप
2) हरी मिर्च 2-3
3) दही या कच्चे आम के टुकड़े - आधा कप
4) भुना हुआ जीरा आधी छोटी चम्मच
5) काला नमक - आधा छोटी चम्मच
पुदिने की हरी चटणी बनाने का तरीका:-
पुदीने के पत्ते अच्छी तरह साफ करके धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये और टुकड़े कर लीजिये.
• अगर आप इस चटनी को कच्चे आम की खटाई के साथ बना रहे हैं तब एक कच्चे आम को छील कर टुकड़े बना लीजिये और ये आम के टुकड़े, पोदीना,
हरी मिर्च, भुना जीरा और नमक सभी को मिलाकर बारीक पीस लीजिये, चटनी को प्याले में निकाल लीजिये.
स्वादिष्ट पुदीने चटनी तैयार है. ये पुदीने चटनी आप लन्च या डिनर या फिर समोसे कचौरी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
पुदीने की चटनी को आप अपने फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग में ला सकते हैं




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें