तिलगुल के लड्डू
Til ke laddu
तिल के लड्डू भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो खास तौर पर मकर संक्रांति के त्योहार पर बनाई जाती है। यह लड्डू तिल और गुड़ से बनाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी और ऊर्जा देते हैं। सर्दियों में तिल के लड्डू खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस पोस्ट में हम आपको तिल के लड्डू बनाने की आसान और पारंपरिक विधि स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे
आप सभी को मकर संक्रांति की
हार्दिक शुभकामनाए
सामग्री:-
1) 1/2 किलो तिल
2) 1/2 किलो चना गुड़
3) 1 से 1.5 कप मूंगफली का पेस्ट
4) 1 कप कद्दूकस किया हुआ भुना सूखा नारियल
5) 1/2 कप चना दाल
6) 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
बनाने की विधी:-
1) 1/2 किलो तिल को अच्छे से भून लें। और एक बाउल में चक्की का गुड़ डालें। थोड़ा घी डालें। गुड़ को अछ्चें से पकाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहे ।फिर गुड़ पूरी तरह पतला हो जाता है और थोड़ी देर बाद उसमें झाग आने लगता है.
यह देखने के लिए कि क्या पाक कडक हुआ है, गुड़ के पाक में झाग आने के बाद गैस को बारीक कार लेना चाहिए।
एक बर्तन में ठंडा पानी लें. पाक की एक बूंद डालें। अपनी उंगली से पाक को अपने हाथ में लें और एक गोली बनाकर पानी के कटोरे में ऐसे फेंक दें जैसे आप पत्थर फेंक रहे हों। अगर कटोरी में "तन्नुम" की आवाज आए तो समझ लेना चाहिए कि पाक तैयार है।
2) पाक के पक जाने पर इसमें भुने हुए तिल, कुटे हुए दाने, भुना हुआ सूखा नारियल, चना दाल, इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.अब एक बर्तन में सब मिश्रण को निकाल ले।लड्डू को बनाते समय हाथों पर थोड़ा सा घी लगा लें ताकि गर्म मिश्रण हाथों पर न लगे.
ध्यान दें:-
1) अगर आपको लड्डू पसंद हैं तो आप काजू या अन्य सूखे मेवे मिला सकते हैं। Til ke laddu
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो ये रेसिपीज़ भी ज़रूर देखें:
• मूंगफली के लड्डू बनाने की आसान विधि
https://foodviva1.blogspot.com/2026/01/moongfali-ke-laddu-recipe.html
• तिल की चटनी रेसिपी (घर पर बनाने की विधि)
https://foodviva1.blogspot.com/2026/01/til-ki-chutney-recipe.html
• गुड़ से बनने वाली पारंपरिक मिठाइयाँ
https://foodviva1.blogspot.com/2026/01/gud-se-banane-wali-mithai.html


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें