Paneer Pasanda
11) हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
12)गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
13)नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
पनीर पसंदा बनाने का तरीका:-
पनीर को आधा इंच मोटे और 1.5 * 1.5 के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिये. सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये -
स्टफिंग के लिये पनीर की कटिंग मिली है उसे क्रम्बल कर लीजिये, कटे हुये मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार है. अरारोट में 2 -3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बना लीजिये और 1 पिंच नमक डाल कर मिला दीजिये. पनीर सेन्डविच तैयार कीजिये - पनीर का एक तिकोना टुकड़ा उठाइये, बीच का कोना हाथ में नीचे की ओर रखिये और ऊपर चौड़ाई में बीच से 2 भाग करते हुये इस तरह काटिये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे.
पनीर पसंदा ग्रेवी बनाईये : -
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग डाल दीजिये, कसूरी मेथी डाल दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भून लीजिये. अब पिसे टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है.
मसाले में क्रीम डाल कर मिलाइये और लगातार चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले में फिर से उबाल न आ जाय. अब मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर सेन्डविच डाल दीजिये और ग्रेवी में डुबा दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पनीर सेन्डविच को ढककर 2 मिनिट ग्रेवी में डूबे रहने दीजिये.
पनीर पसंदा सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये, पनीर पसंदा सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.






0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें