खिम्या करंज्या(मटन)
Mutton keema karanji
सामग्री:-
1) 1/2 किलो मटन खीमा
2) 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन,हरा धनीया पेस्ट
3) हल्दी, 1 बड़ा चम्मच कंडमशाला
4) 1 टी- चम्मच लाल मिर्च
5) 1 टी- चम्मच गरम मसाला पाउडर,
6) हरा धनीया, तेल
7) 2 बड़े चम्मच काजू
8) 1 नींबू का रस
1) 1 कप सूजी
2) 1 कप आटा
3) 2चम्मच कॉर्नफ्लावर या चावल का आटा
4) 2 बड़े चम्मच वनस्पति घी
पकाने कि विधी:-
1) एक सॉस पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। प्याज डालकर लाल कर लें। अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, प्याज मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें खिमा डाले और भुन ले। गरम पानी डालें, ढक कर पकाएँ। जब यह पक जाए तो इसमें पानी हो तो इसे सुखाकर खीमा सुखा लें और काजू और नींबू का रस डाल दें. (खिमा को आप कुकर में भी पका सकते हैं)
करंजी कवर:-
1) सूजी और मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह गूंद लें.उसकी पूरी से थोड़ी बड़ी पतली लोइयां बना लें.
2) उसके पहले 1 टेबल स्पून घी और 2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लावर या चावल का आटा मिलाकर एक तरफ रख दें। इसे साटा कहते हैं।
3) इस साटा को पतले बेले रोटी पर लगाऐ और उस पर दूसरी रोटी रखिये, उसे बेलिये और उसके गोले बना लीजिये.आटे के गोले को बेल करंजी की तरह और खिमा अंदर डाल कर करंजी बना लें और गरम तेल में तल लें।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें