Kacche Aam ki Meethi chtuney
कच्चे आम की मीठी चटनी
सामग्री :-
1) कच्चे आम - 500 ग्राम
2) चीनी- 500 ग्राम
3) अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर) - 1 छोटी चम्मच
4) काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच
5) सादा नमक - 1/2 छोटी चमम्च (स्वादानुसार)
6) गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने का तरीका:-
* आम के टुकड़े और आधा कप पानी डाल कर धीमी आग पर उबलने के लिये रखिये, जब आम के टुकड़े नरम हो जाय तब आम को चमचे से मैस करके,
* चीनी और काला नमक, सादा नमक और अदरक पाउडर डाल कर पकाइये, चीनी पूरी तरह घुल जाय.
* आम और चीनी का गाड़ा मिश्रण जैसा हो जाय तब तक चटनी को पकाइये, यदि चटनी गाड़ी लग रही हो तो आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह पका लीजिये,
* आग बन्द कर दीजिये. चटनी में गरम मसाला मिला दीजिये.
* अगर आपको चटनी में आम के रेशे दिखाई दे रहे हों तो उसे मोटी छलनी में छान लीजिये. चटनी में किशमिश डाल कर मिलाइये.
* चटनी के ठंडा होने पर सूखे और साफ डिब्बे में भर कर रख लीजिये, यह चटनी महिने से भी ज्यादा दिन तक रख कर प्रयोग में लाई जा सकती है.
* आप इस चटनी को फ्रीजर में रख कर प्रयोग में लाये तो साल भर भी खराब नही होगी.
* जब भी आप आलू भल्ले, दही बड़े या कोई भी चाट बनायें, मीठी चटनी के साथ खायें.




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें