सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Chole bhature recipe

                              Chole bhature 

Chole bhature

 सामग्री भटूरे के लिये:-
1) मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
2) सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
3) दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
4) नमक - 3/4 छोटी चम्मच
5) चीनी - 1 छोटी चम्मच
6) बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
7) तेल - तलने के लिये
 सामग्री छोले  के लिये :- 

1) सफेद चना ( काबुली चना)  -  250 ग्राम (1        1/4 कप)
2) बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
     टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी          चम्मच  चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध        कर प्रयोग करें
3) टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
4) हरी मिर्च - 2
5)अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी         चम्मच अदरक का पेस्ट
6) रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
7) जीरा - आधा छोटी चम्मच
8) हींग - 1-2 पिंच
9) अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा        अधिक
10) धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
11) लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
12) गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
13) नमक - स्वादानुसार
14) हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )

भटूरे बनाने का तरीका:-
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.

गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.

गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

 तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
छोले बनाने का तरीका:-
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.

कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.

छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hot Honey Pepperoni Pizza Hash Browns Recipe

हॉट हनी पेपरोनी पिज्जा हैशब्राउन्स रेसिपी   Hot Honey Pepperoni Pizza Hash Browns Recipe  परिचय अगर आप पिज्जा, हैशब्राउन और मीठे-तीखे स्वाद के शौकीन हैं, तो हॉट हनी पेपरोनी पिज्जा हैशब्राउन्स आपके लिए एक बेहतरीन फ्यूजन रेसिपी है। यह रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें कुरकुरे हैशब्राउन को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। ऊपर से पिज्जा सॉस, मोज़रेला चीज़, पेपरोनी और अंत में हॉट हनी डालकर इसे एक अनोखा स्वाद दिया जाता है। यह रेसिपी बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम और ऊपर से चीज़ी होती है। मीठे शहद और लाल मिर्च के फ्लेक्स का तीखा स्वाद पेपरोनी के साथ मिलकर ऐसा फ्लेवर देता है जिसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता है। यह बच्चों, युवाओं और पिज्जा प्रेमियों के लिए एक शानदार स्नैक है। इसे शाम की चाय, पार्टी, बर्थडे या वीकेंड पर आसानी से बनाया जा सकता है। सामग्री (4 लोगों के लिए) हैशब्राउन के लिए फ्रोजन हैशब्राउन – 4 बड़े या कद्दूकस किए हुए आलू – 4 मध्यम नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच तेल – त...

Pulav biryani recipe

                    पुलाव बिरयानी                    P ulav biryani सामग्री :- 1)  1 किलो मटन  2)  1/2 किलो बासमती चावल  3)  1 कप तली हुई कुरकुरी प्याज (वनस्पती के घी में तली हुई)  4)  1/2 कप तले हुए काजू 5)  1/2 कप बारीक कटा प्याज 6)  2 टेबल स्पुन अदरक लहसुन पेस्ट 7)  2 पेस्ट बड़े चम्मच प्याज मसाला, हल्दी  8)  1 टी - स्पुन लाल मिर्च 9)  1/2 कप दही  10)  7-8 लौंग, 4-5 दालचीनी के टुकड़े, 4-5 मिर्च, 4-5 वेलदोडा, तेजपत्ता, शाहजीरे, 2 बादलफुल  11) 1/2कप वनस्पती घी, 1/2 कप घर का बना घी                   पकाने की विधी  : - चावल को धो लें।  मटन में 1 बड़ा चम्मच दहि अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर कुकर में पानी डालकर पका लें।  मटन के टुकड़े और सूप अलग करें।  2) एक पैन में 1 कप घी गरम करें।  प्याज़ डालकर ...

South Indian masala dosa recipe

               मसाला डोसा रेसिपी            पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद तैयारी का समय: 8-10 घंटे (फेरमेंटेशन सहित) पकाने का समय: 30 मिनट कुल समय: लगभग 10 घंटे सर्विंग: 4 लोग श्रेणी: ब्रेकफास्ट / डिनर परिचय (Introduction): मसाला डोसा सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि भारत के हर कोने में पसंद की जाने वाली एक पहचान है। दक्षिण भारत की इस फेमस डिश में कुरकुरा डोसा बनाया जाता है चावल और उड़द दाल से बने फर्मेंटेड बैटर से, और इसके अंदर भरा जाता है मसालेदार आलू का भरावन। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है। यह हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी – बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। सामग्री (Ingredients): डोसा बैटर के लिए: आलू मसाला (भरावन) के लिए: विधि (Step-by-Step Method): स्टेप 1: डोसा बैटर तैयार करना चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अलग-अलग धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें। इन्हें एक साथ पीसकर स्मूद बैटर बना लें। पानी धीरे-धीरे डालें। बैटर को किसी गरम जगह पर 8–10 घंटे तक फर्में...

Spicy Misal (Kolhapuri Style) recipe

  झणझणीत मिसळ (कोल्हापुरी स्टाइल) परिचय: महाराष्ट्र का लोकप्रिय और बेहद स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड — मिसळ ! खासकर कोल्हापुर की झणझणीत मिसळ अपने तीखे और रसदार “कट” (ग्रेवी) के लिए प्रसिद्ध है। यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक अनुभव है — गरमा-गरम रस, कुरकुरे पाव, थोड़ा दही, बारीक सेव और चुरमुरे — सबका मिलाजुला मजेदार संगम! सामग्री: मटकी उसल के लिए: मटकी (मूंग की फली) – 1 कप (8 घंटे भिगोकर अंकुरित की हुई) प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून नमक – स्वादानुसार तेल – 1 टेबलस्पून कट (रस) के लिए: प्याज – 1 बड़ा टमाटर – 1 मध्यम लहसुन की कलियाँ – 5 सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 3 टेबलस्पून मूंगफली – 1 टेबलस्पून खसखस (वैकल्पिक) – 1 टीस्पून धनिया पत्ती, साबुत धनिया, जीरा – प्रत्येक 1 टीस्पून काला मसाला / गोडा मसाला – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून (कोल्हापुरी ठसका!) पानी – 2 से 3 कप टॉपिंग के लिए: फरसाण, बारीक सेव कटा प्याज, नींबू के टुकड़े, हरी धनिया ब्रेड पाव / लादी प...