सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Black Forest Cake recipe

                       Black Forest Cake  

                                        ब्लैक फारेस्ट केक
Black Forest Cake

 सामग्री:-
 1) मक्खन आधा प्याला,
2) बिना शक्कर का कंडेन्स्ड मिल्क १/३ प्याला,
3) शक्कर आधा प्याला
4)मैदा १ प्याला
5)बिना शक्कर का कोको पाउडर ४ बड़े चम्मच,
6) बेकिंग पाउडर और वेनिला एसेन्स १ छोटा
 चम्मच
7) बेकिंग सोडा चौथाई छोटा चम्मच 
8) गुनगुना पानी २-३ बड़े चम्मच

* सामग्री:-
1)चेरी सिरप के लिए - चेरी चौथाई प्याला
2)शक्कर १ बड़ा चम्मच
3) पानी २ बड़ा चम्मच
 * सामग्री :-
1)आइसिंग के लिए- कटी चेरी चौथाई प्याला
2) ताजी क्रीम १ प्याला
3)पिसी शक्कर २ बड़ा चम्मच
4)वेनिला एसेन्स १ छोटा चम्मच
* सामग्री:-
1) सजाने के लिए चेरी ६-७, डार्क चॉकलेट के लच्छे।
बनाने का तरीका:-

 ओवेन को ३५०°F पर गरम करें। • ६ इंच की गोल बेकिंग डिश की तली में तेल / मक्खन लगाकर चिकना करें और अलग रखें। मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह दो तीन बार छान लें।
 एक कटोरे में शक्कर और मक्खन लें । मक्खन न एकदम कड़ा हो और न ही पिघला हुआ । केक बनाने लिए बेहतर होगा कि बारीक पिसी शक्कर का प्रयोग करें। इसको हेंड ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेट लें। लगभग १ मिनट में यह एकदम हल्की होकर फूल जाएगी।
 • अगर हाथ से इसको फेट रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में १५ - २० मिनट का समय लग जाता है। याद रखें कि फेटने का काम हमेशा एक ही दिशा में हो।
 • इसमें वेनिला एसेन्स डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए और फेटें ।
 मैदा का मिश्रण और कंडेन्स्ड मिल्क को फेटे हुए मक्खन और शक्कर की क्रीम में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और अच्छी तरह फेटते रहें। केक का घोल लगभग पकौड़ी के घोल के जैसा होता है, तो अगर घोल अधिक सूखा है तो इसमें बहुत थोड़ा सा गुनगुना पानी डाला जा सकता है।
• इस घोल को पहले से चिकनी की गई बेकिंग डिश में डालें। पहले से गर्म किये गए ओवेन में रखें और लगभग ३५ मिनट के लिए ३५०°F पर बेक करें।
 • केक पका है कि नही इसकी जाँच करने के लिए एक साफ चाकू / छुरी को किनारे से केक के अंदर डालें और बाहर निकले।
 • अगर चाकू साफ बाहर आता है तो इसका मतलब है कि केक पक गया है अगर चाकू में केक चिपकता है तो इसका मतलब है कि केक अभी कच्चा है फिर केक को और पकाएँ ।
 • चॉकलेट केक अब तैयार हो गया है। वैसे तो यह ऐसे ही बहुत स्वादिष्ट लगता है पर यहाँ हम इसे चॉकलेट केक से ब्लैक फ़ौरेस्ट केक बनाने जा रहे हैं। केक को थोड़ा ठंडा होने दे, और फिर इसे सजाएँ। क्रीम को एकदम ठंडा कर लें। अब ठंडी क्रीम, पिसी शक्कर, और वेनिला एसेन्स को एक बोल में लें। हैंड ब्लेंडर की मदद से फेटें । क्रीम एकदम हल्की हो जाएगी।
 पूरी गोलाई में चॉकलेट केक को दो भागों में काटें ताकि दो पतले केक हो जाएँ और बोर्ड या फिर ट्रे पर रखें।चेरी, शक्कर और पानी को पीस कर सिरप बनाएँ।
 केक के दोनों हिस्सों की ऊपरी सतह पर चैरी सिरप लगाएँ। पाँच मिनट इंतजार करें।
 • अब केक के एक हिस्से को उस ट्रे/ प्लेट में रखें
 जिसमें आपको केक को सर्व करना है। याद रखें कि जिस तरफ़ चैरी सिरप लगा है वो हिस्सा ऊपर रहेगा।

 • इसके ऊपर एक परत फिटी क्रीम लगाएँ और उसके ऊपर कटी चेरी डालें। अब केक के दूसरे हिस्से से ढक दें।
 केक में सभी तरफ से अच्छे से फिटी हुई क्रीम लगाएँ। अब केक के ऊपर भी क्रीम लगाएँ । क्रीम को केक पर लगाने की लिए थोड़े चौड़े चाकू का उपयोग अच्छा रहता है।
 • चाकू को ठंडे पानी से धो कर इस्तेमाल करें तो क्रीम लगाने में आसानी रहती है।
 • अब केक को डार्क चॉकलेट के लच्छों से सजाकर इसके ऊपर चैरी लगाएँ।
 किसी भी चॉकलेट को चाकू से खुरच कर कर्ल (घुमाव / लच्छे ) तैयार किये जा सकते हैं। चाकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी केक को स्वादिष्ट ब्लैक फ़ौरेस्ट केक तैयार है। इस केक को कभी भी बनाया जा सकता है।
 • बच्चे तो हमेशा ही केक के लिए तैयार रहते हैं, तो फिर देर किस बात की।
 • अगर बिना शक्कर का कंडेन्स्ड मिल्क नही मिले तो आप रोज प्रयोग में आने वाले गाय/भैंस के दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
 क्रीम एकदम ठंडी होनी चाहिए, तभी यह अच्छे से फिट पाती है। चाहें तो क्रीम को फेटने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ्रीज़र में भी रखें।
 चाहें तो फिटी क्रीम को एक कोन में भरकर केक को और सजाया जा सकता है।
 • अगर ओवेन के बिना प्रेशर कुकर में केक बनाने का अभ्यास है तो इसे प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hot Honey Pepperoni Pizza Hash Browns Recipe

हॉट हनी पेपरोनी पिज्जा हैशब्राउन्स रेसिपी   Hot Honey Pepperoni Pizza Hash Browns Recipe  परिचय अगर आप पिज्जा, हैशब्राउन और मीठे-तीखे स्वाद के शौकीन हैं, तो हॉट हनी पेपरोनी पिज्जा हैशब्राउन्स आपके लिए एक बेहतरीन फ्यूजन रेसिपी है। यह रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें कुरकुरे हैशब्राउन को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। ऊपर से पिज्जा सॉस, मोज़रेला चीज़, पेपरोनी और अंत में हॉट हनी डालकर इसे एक अनोखा स्वाद दिया जाता है। यह रेसिपी बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम और ऊपर से चीज़ी होती है। मीठे शहद और लाल मिर्च के फ्लेक्स का तीखा स्वाद पेपरोनी के साथ मिलकर ऐसा फ्लेवर देता है जिसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता है। यह बच्चों, युवाओं और पिज्जा प्रेमियों के लिए एक शानदार स्नैक है। इसे शाम की चाय, पार्टी, बर्थडे या वीकेंड पर आसानी से बनाया जा सकता है। सामग्री (4 लोगों के लिए) हैशब्राउन के लिए फ्रोजन हैशब्राउन – 4 बड़े या कद्दूकस किए हुए आलू – 4 मध्यम नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच तेल – त...

Pulav biryani recipe

                    पुलाव बिरयानी                    P ulav biryani सामग्री :- 1)  1 किलो मटन  2)  1/2 किलो बासमती चावल  3)  1 कप तली हुई कुरकुरी प्याज (वनस्पती के घी में तली हुई)  4)  1/2 कप तले हुए काजू 5)  1/2 कप बारीक कटा प्याज 6)  2 टेबल स्पुन अदरक लहसुन पेस्ट 7)  2 पेस्ट बड़े चम्मच प्याज मसाला, हल्दी  8)  1 टी - स्पुन लाल मिर्च 9)  1/2 कप दही  10)  7-8 लौंग, 4-5 दालचीनी के टुकड़े, 4-5 मिर्च, 4-5 वेलदोडा, तेजपत्ता, शाहजीरे, 2 बादलफुल  11) 1/2कप वनस्पती घी, 1/2 कप घर का बना घी                   पकाने की विधी  : - चावल को धो लें।  मटन में 1 बड़ा चम्मच दहि अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर कुकर में पानी डालकर पका लें।  मटन के टुकड़े और सूप अलग करें।  2) एक पैन में 1 कप घी गरम करें।  प्याज़ डालकर ...

South Indian masala dosa recipe

               मसाला डोसा रेसिपी            पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद तैयारी का समय: 8-10 घंटे (फेरमेंटेशन सहित) पकाने का समय: 30 मिनट कुल समय: लगभग 10 घंटे सर्विंग: 4 लोग श्रेणी: ब्रेकफास्ट / डिनर परिचय (Introduction): मसाला डोसा सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि भारत के हर कोने में पसंद की जाने वाली एक पहचान है। दक्षिण भारत की इस फेमस डिश में कुरकुरा डोसा बनाया जाता है चावल और उड़द दाल से बने फर्मेंटेड बैटर से, और इसके अंदर भरा जाता है मसालेदार आलू का भरावन। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है। यह हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी – बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। सामग्री (Ingredients): डोसा बैटर के लिए: आलू मसाला (भरावन) के लिए: विधि (Step-by-Step Method): स्टेप 1: डोसा बैटर तैयार करना चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अलग-अलग धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें। इन्हें एक साथ पीसकर स्मूद बैटर बना लें। पानी धीरे-धीरे डालें। बैटर को किसी गरम जगह पर 8–10 घंटे तक फर्में...

Spicy Misal (Kolhapuri Style) recipe

  झणझणीत मिसळ (कोल्हापुरी स्टाइल) परिचय: महाराष्ट्र का लोकप्रिय और बेहद स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड — मिसळ ! खासकर कोल्हापुर की झणझणीत मिसळ अपने तीखे और रसदार “कट” (ग्रेवी) के लिए प्रसिद्ध है। यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक अनुभव है — गरमा-गरम रस, कुरकुरे पाव, थोड़ा दही, बारीक सेव और चुरमुरे — सबका मिलाजुला मजेदार संगम! सामग्री: मटकी उसल के लिए: मटकी (मूंग की फली) – 1 कप (8 घंटे भिगोकर अंकुरित की हुई) प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून नमक – स्वादानुसार तेल – 1 टेबलस्पून कट (रस) के लिए: प्याज – 1 बड़ा टमाटर – 1 मध्यम लहसुन की कलियाँ – 5 सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 3 टेबलस्पून मूंगफली – 1 टेबलस्पून खसखस (वैकल्पिक) – 1 टीस्पून धनिया पत्ती, साबुत धनिया, जीरा – प्रत्येक 1 टीस्पून काला मसाला / गोडा मसाला – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून (कोल्हापुरी ठसका!) पानी – 2 से 3 कप टॉपिंग के लिए: फरसाण, बारीक सेव कटा प्याज, नींबू के टुकड़े, हरी धनिया ब्रेड पाव / लादी प...