बाकर वडी
Bakarwadi
बकरवाड़ी सामग्री:-
1) 2 कप चना दाल का आटा
2) 1/4 कप मैदे का आटा
3)2 बड़े चम्मच चावल का आटा
4)2 बड़े चम्मच तेल
5)नमक
सारण बनाने के लिऐ:-
1) 2 कप सूखा नारियल (कसा हुआ)
2) 1/2 कप लहसुन (छिला हुआ)
3) 1/2 कप भुना हुआ तिल
4) 1 कप हरा धनीया (कटा हुआ) सूखा
5) 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
6) 4 लौंग, 4 दालचीनी के टुकड़े, 4 मिर्च, 2 इलायची, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच धने कच्चा पिसा हुआ धनियां पाउडर)
7) 1 बड़ा चम्मच प्याज मसाला,
8) 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
9)1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
10)एक चुटकी चीनी, स्वादानुसार नमक
पकाने की विधि:-
1)चना दाल का आटा,चावल का आटा तेल, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ( गुद ले)।
2) नारियल को सूखा भून लें।
3)तिल को भून लें। लहसुन को बारीक काट लें और पेस्ट बनाले।
4) नारियल को हाथ से पीस लें। तिल का गाढ़ा चूर्ण बना लें। हरा धनिया, कच्चा मसला हुआ गरम मसाला, नमक, प्याज मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, शक्कर, लहसुन डालें और हाथ से मसाला मसल लें। और सारण तयार कर लें।
5) गुदें हुवे आटे की लंबी-लंबी लोइयां बना लें।
6) बाकरवडी बनाने के लिऐ पोली को लंबा बेलना पडेगा ऐसे भी रोटी को फैलाकर बेलना संभव नहीं है। इस लिऐ लंबी रोटी को बहुत पतला बेलना पडता है।
7) एक बाउल में तेल, प्याज़ का मसाला, कसा हुआ अदरक मिला लें।
8) बेले हुवे पतले रोटी को तेल के मिश्रण लगाये। उसके उपर सारण फैलाये बेल से अच्छी तरह दबाये किनारो के दोनो तरफ से रोटि की परत दबाले और लंबी रोली बना ले फिरहातो से दबा ले इसके तिरछे काप काट ले। कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच 2-2 काप डालकर तलें। यह तलने की बहुत बडी कला है। तलते समय पूरे घर से खुशबु आती है।
टिप:- पोली को बहुत पतला बेल लें और बेलने के लिए चावल का आटा डालें.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें