Pithala
सामग्री:-
1 कप चने का दाल का आटा
2) कटा हुआ प्याज
3) 3 कप पानी
4)1 टेबलस्पून लहसुन मिर्च का पेस्ट
5) 1 टेबलस्पून कुचले हुए शेंगदाणा
6)1 टीस्पून - 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
7)1/4 टीस्पून हलदि पाउडर
8)1 4 कप तेल
9) नमक, 1/4 चम्मच जीरा हींग
1) पैन में तेल डालें और हींग - जीरा - राई डालकर तडका लगाये। इसमें लहसुनमिर्च का ठेचा व प्याज डालकर तले ।जब प्याज को तले के बाद पानी डालें। हल्दी, नमक डालें। पिसी हुई मिर्च पाउडर, कुटा हुआ जीरा डालें। उबलने दें। थोडा हरा धनीया डालें। बाएं हाथ से थोड़ा सा चनादाल का आटा डालकर दाएं हाथ से मिलाएं। आटा( बेसन) थोड़ा-थोड़ा करके डालें। तब कोई पिठल में गांठ नहीं होगी जिससे यह एक अच्छा मिश्रण बन जाएगा। गुनगुने पानी से छिटा लगाकर ढक दें। जब पकने की महक आजाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालें।
2) दूसरे बाउल में 2 टेबल स्पून तेल डालकर हींग,जिरे का तडका लगाये । एक कटोरी में पिठले निकाल कर उसके ऊपर तडका डालिये और गरमा गरम परोसिये.


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें