Hyderabadi Malarot
हैदराबादी मालरोट
सामग्री:-
1) खरीदी की यादी में सभी सामग्री डालिए
2) घी-एक कप
3) गाढ़ा दूध-एक कप
4) आटा या मैदा-1/2 किलोग्राम
5) केसर पत्तियां दूध में भीगी हुईं- 6 से 7
6) पानी- जरूरत के हिसाब से
7) नमक- स्वादानुसार।
8) मालरोट का मसाला लालमिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
9) कालीमिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
10) चाट मसाला-एक छोटा चम्मच
11) भुना जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
12)पुदीना (सूखा पीसा) - 1/2 छोटा चम्मच
13) गरम मसाला-1/4 छोटा चम्मच
14) धनिया पाउडर-एक छोटा चम्मच
15) आमचूर- 1/2 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका:-
★ घी, दूध, मैदा, नमक, केसर, पानी सभी को मिलाकर रोटी का आटा गूंथ लें और दस मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद रोटी बेलें ।
★ मालरोट का मसाला, सभी चीजों को मिलाकर मसाला बना लें।
★ रोटी पर तैयार मसाला डालें और रोल कर लें और इस रोल को जलेबी की तरह मोड़ लें। हल्के हाथ से मोटा बेलकर धीमी आंच पर सेक लें।



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें