Strawberry cake स्ट्रॉबेरी केक
सामग्री:-
1) 2 कप शक्कर
2) 1 पैकेट जिलेटिन स्ट्रॉबेरी फ्लेवर
3) 1 कप बटर 3 कप मैदा
4) 1/2 चम्मच बेकिंग पावडर
5) 1/2 चम्मच वेनीला एक्सट्रैक
6) 1/2 कप स्ट्रॉबेरी प्यूरी
8) 4 अंडे
स्ट्रॉबेरी केक बनाने का तरीका:-
ओवन को पहले 350 डिग्री पर गरम करें।
फिर केक पैन को थोड़े सा मैदा लगा कर ग्रीस कर लें।
एक कटोरे में बटर, शक्कर, स्ट्रॉबेरी जिलेटिन का मिश्रण डाल कर अच्छी तरह से फेंटे।
इस मिश्रण में एक एक कर के अंडे डालें और अच्छी तरह से फेंटे।
उसके बाद इसमें आटा, बेकिंग पावडर और
दूध डाल कर घोल को गाढा कर लें।
अब इस पेस्ट को पहले से गरम किये हुए बेकिंग पैन में डाल कर ओवन में रखें। केक का आधे घंटे तक बेक करें।
जब केक बेक हो जाए तब इसे टूथपिक डाल कर चेक कर लें।
• आइसिंग करने के लिये आप स्ट्रॉबेरी और वेनिला आइस्क्रीम का प्रयोग करें। अब आपका स्ट्रॉबेरी केक बिल्कुल तैयार है।



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें