Jam Swiss Roll
जैम स्विस रोल
सामग्री:-
1) अंडे- 3
2) पावडर शक्कर- 1/2 कप + 1.5 टीस्पून
3) मैदा - 1 कप
4) वेनीला एसेंस - 2 चम्मच
5) गरम पानी- 2 टीस्पून
6) मिक्स फ्रूट जैम- जरुरत के हिसाब से
7) आइसिंग शुगर या पावडर शुगर- छिड़कने के
बनाने का तरीका:-
• सबसे पहले ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें। रोल बनाने वाले पैन पर थोड़ा सा तेल लगा कर बटर पेपर लगा लें और उस पर भी थोड़ा सा तेल लगा लें ।
उसके बाद उस पेपर पर थोड़ा सा मैदा डाल कर फैलाएं और बाकी का मैदा पैन को पलट कर छाड़ दें और फिर इसे किनारे रख दें।
अब एक बाउल में अंडा ले कर अच्छी तहर से फेंटे। फिर उसमें पावडर शुगर मिला कर दुबारा फेंटे।
इसके बाद इसमें वेनीला एसेंस और हल्का गरम पानी डाल कर चलाएं।
फिर इसमें मैदा छान कर डालें और तब तक मिक्स करें जब तक कि मैदा अंडे के घोल के साथ मिक्स ना हो जाए।
घोल ना तो ज्यादा गाढा होना चाहिये और न ही पतला। इस मैदे के घोल को तैयार किये पैन में डाल कर फैलाएं।
• फिर इसे 10 से 12 मिनट तक बेक कीजिये। जब यह बेक हो जाए तब इसे निकाल कर 2 मिनट तक ठंडा होने के लिये रखें।
अब टेबल पर एक और बटर पेपर फैलाइये और उस पर मैदा छिड़किये। इस पेपर पर बेक किया गया मैदे वाला रोल पैन से पलटिये ।
जब जैम लग जाए तब इसे धीरे धीरे रोल करना शुरु कर दें।
• जब यह रोल हो जाए तब ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़किये और इसे स्लाइस में काट कर सर्व कीजिये।




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें