मेथी की सब्जी
सामग्री:-
1) 1 मेथी की जुडी
2) 1 चम्मच भिगी तुरडाळ(अरहर की दाल)
3) 1 प्याज बारीक कटा हुआ
4) 1 चम्मच कुटा लहसुन
5) 2 हरी मिर्च कटी हुई
6) 1 टेबलस्पून शेंगदाणे का पाउडर
7) 1 टेबलस्पून तेल
8) चुटकी भर हींग और
9) एक चौथाई टी- टीस्पून चीनी
रेसिपी:-
1) मेथी को धो कर बारीक काट लीजिये.
2) एक कड़ाही में तेल गर्म करें। हींग और लहसुन डालें।
3) प्याज और मिर्च डालकर पकाएं । भिगी तुरडाळ और कटी हुई मेथी डालकर भूनें। नमक डालकर पकाएं। अगर यह ज्यादा पकाए बिना थोड़ा कच्चा रहता है, तो रंग नहीं बदलता है। हरा दिखता है। कुचले हुए शेंगदाणे और एक चुटकी चीनी डालें। दाल की वजह से सब्जियों का कड़वापन कम करती हैं।
4)तुरडाळ (अरहर) के अलावा मुग दाल का भी इस्तेमाल कर सकते है.


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें