सामग्री खीमा के लिए:-
1) आधा पाव चिकन खीमा
2) 2 टीस्पून कोल्हापुरी कांदामसाला
3) 1 टेबलस्पून कटा हुआ प्याज
4)1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
5)1 टेबलस्पून तेल
6) 1 टीस्पून कटी हुई हरा धनीया
7)हल्दी, स्वादानुसार नमक
आमलेट के लिए:-
1) 4 अंडे
2)1 टमाटर बारीक कटा हुआ
3)1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
4) 1 प्याज़ कटी हुई
5) 2 हरी मिर्च कटी हुई
6)1 टी-स्पून दाल का आटा
7)1 कप वनस्पति घी
8) नमक स्वादनुसार
खीमा बनाने के लिये:-
1) खिमा को धोइये, हल्दी पाउडर, नमक डालिये, एक पैन में तेल गरम कीजिये, प्याज़ डाल कर भूनिये. जब यह हो जाए तो इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। पानी डालकर पकाएं। जब खीमा पक जाए तो खीमा को सुखा लें और हरा धनिया डाल दें
ऑमलेट के लिए:- 1)अंडा, टमाटर, हरा धनीया, प्याज, मिर्च, नमक, दाल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें
2)एक बड़े पैन में वनस्पति घी डालें। जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें फेंटा हुआ अंडे का मिश्रण डालकर एक बड़ा आमलेट बना लें। एक तरफ अच्छे से फ्राई हो जाने पर पलट दें। ऑमलेट बड़ा होने के कारण इसे तलने में थोड़ा समय लगेगा. खीमा को दूसरी तरफ फैलाएं और जब नीचे की तरफ अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो आंच बंद कर दें और धीरे-धीरे ऑमलेट को पैन में रोल करें और रोल को प्लेट से निकाल कर सर्व करें.


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें