सामग्री:-
1) 1/4 (पाव) किलो गीले काजू
2) 1 बड़ा चम्मच नारियल का पेस्ट (गीला नारियल)
3) 1 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
4) 1 बड़ा चम्मच प्याज मसाला
5) 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट,मिर्च -हरा धनीया पेस्ट
6) नमक, हल्दी
1) सबसे पहिले भिगे काजु का छिलका निकाल कर अच्छे सें धोले । एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक, लहसुन, मिर्च, हरा धनीया का पेस्ट डालें और भूनें और हल्दी डालें। भीगे हुए काजू डालें और भूनें। नारियल का पेस्ट, नमक और मिर्च पाउडर डालें। पानी डालकर पकाएं। पकने के बाद इसमें प्याज मसाला और काजू का पेस्ट डाल दें आवश्यकता नुसार पानी डालें। उबाल आने पर आंच बंद कर दें। हरा धनिया डालें। चावल के साथ परोसे। भीगे हुए काजू का पुलाव भी बनाते हैं।
सुझाव:-
चूंकि कोल्हापुर कोंकण के नजदीक है, मई के महीने में वहां गीले काजू उपलब्ध होते हैं।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें