Mungfali ki chutney
सामग्री:-
1) मूँगफली के दाने भुने हुये - छोटी कटोरी
2) राई - 1/2 छोटी चम्मच
3) हरी मिर्च - 2 से 3
4) लाल मिर्च - 1 पिंच
5) नमक - स्वादानुसार
6) रिफाइंड तेल - 1 छोटी चम्मच
मिक्सी में मूँगफली, पानी ( मूँगफली और पानी की मात्रा बराबर रखनी है), हरी मिर्च, नमक डाल कर पीस लीजिये, अगर आपको चटनी गाढी लगे तो उसमे पानी डाल दीजिये।
• उसके बाद पैन में तेल गरम कर लीजिये फिर उसमे राई डाल कर चटकने का इंतज़ार कीजिये।
उसके बाद मिक्सी मे पीसी हुई मूँगफली, लाल मिर्च डाल दीजिये। चटनी मे नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये ।
चटनी बन कर तैयार है।




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें