karele ki sabji
सब्जी सामग्री:-
1) 1/4 किलो ताजी करेला
2)2 बड़े प्याज बारीक कटा हुआ
3) 1 बड़ा चम्मच भिगोई हुई चने की दाल
4) 2 बड़े चम्मच कोल्हापुरी प्याज मसाला
5) 2 नींबू रस
6) 1 चम्मच चीनी, हल्दी पावडर
7) तेल 3 चम्मच, हरा धनिया
8) 1 बड़ा चम्मच किसा हुआ नारियल
9) 1 छोटा चम्मच गुड़
1)सबसे पहले करेले को गोलकार में काट लें। इसे एक घंटे के लिए नमक करें।
2) दाल को पकाने से पहले एक घंटे के लिए भिगो दें।
3)उबलता पानी बना लें। उसमें करेले के टुकड़े डालें और ढक दें। 5 मिनिट बाद इसमें से डिश में निकाल लीजिए और हाथ से पानी निकाल लीजिए.
4) एक पैन में तेल डालकर प्याज़ डालें। सुनहरे रंग होने तक भुने। भीगी हुई दाल डालकर भूनें। करेले के टुकड़े डालें और अच्छी तरह भुनकर मिलाएँ। प्याज मसाला,हल्दी पाउडर और नमक डालें। पानी का छिटा लगाकर ढककर पकाएं। गैस बंद कर दें।
5) पकने के बाद नींबू का रस और हरा धनीया डालकर मिलाएँ। स्वादानुसार गुड़ या चीनी डालें। यह सब्जी (भाकरी) रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें