काले मटर के दाने की उसळ
Kalya vatanyachi usal
सामग्री:-
1) 1 कप भीगे हुए काले मटर
2) 2 प्याज बारीक कटा हुआ
3) 2 बड़े चम्मच प्याज का मसाला
4) 1/4 टी - हल्दी, नमक स्वादानुसार
5) 1/2 कप गीला नारियल (कसा हुआ)
6) 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
7) 1/4 कप तेल
8) हींग - जीरा तडके के लिऐ
9) 1 अमसुल
पकाने की विधि:-
1) मटर को कुकर में डालकर पकाएँ। मटर को पकाने के लिए अधिक सीटी की आवश्यकता होती है।
2) एक पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग, जीरा, प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भूनें। पके हुए काले मटर डालें। हल्दी पाउडर, नमक और प्याज़ मसाला डालकर उबाल आने दें। 1 अमसुल डालें। हरा धनिया और नारियल डालें। इस में गाडा रसा रखे और इस उबाल को कुछ देर के लिए रख दें। यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। आखिर में गुड़ डालें. और गरमागरम रोटी के साथ परोसे ।



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें