Apple Sponge Cake
एप्पल सपंज केक
सामग्री:-
1) मैदा - 1 कप• एप्पल् - 1
2) मक्खन - 1/2 कप
3) चीनी - 1/2 कप
4) काजू - 2 टेबल स्पून
5) अखरोट - 2 टेबल स्पून
6) बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बनाने का तरीका:-
एप्पल को छील कर कद्दूकस करके एक पैन में डाल लें. अब इसमें चीनी डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक चीनी घुल ना जाए.
• जब ये पक कर गाढा हो जाए तो गैस बंद कर
आपकी एप्पल सास तैयार है. अब इसे सामान्य तापमान तक ठंडा होने के लिए रख दें.
केक के मिश्रण के लिए मैदे को 2 बार छान कर उसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. छानने से मैदे को मिलाने में आसानी होगी.
किसी प्याले में पिघला हुआ मक्खन डाल कर उसमें एप्पल सास डाल कर अच्छे से फ्लपी होने तक मिला लें. आधा दूध डालें और मिक्स करें. • अब मैदे का तैयार मिक्स डाल कर अच्छे से मिला दें. थोड़ा दूध और डाल कर अच्छे से मिलाते हुए फैंट लें. केक के लिए मिश्रण तैयार है. एक माईक्रोवेव सेफ प्याला लेकर उसके सारे किनारों को चिकना कर लें. और तले के बराबर का बटर पेपर गोल काट कर उसे चिकना करके प्याले के तले में रख दें.
• अब केक वाले बर्तन को माईक्रोवेव में रखकर
3-4 मिनट के लिए माईक्रोवेव करें. बाहर निकाल कर 2 मिनट बाद चाकू डाल कर चैक करें.
बैटर चाकू पर नहीं चिपकता है तो केक तैयार
है. और अगर बैटर चिपक रहा है तो केक को 1-2 मिनट और बेक कर लें. और चैक कर लें.
तैयार हो जाने पर केक को थोड़ा ठंडा करके इसके चारों और चाकू घुमा कर बर्तन से अलग कर लें. बर्तन के उपर प्लेट रख कर बर्तन को उल्टा कर दें और केक को निकाल लें.
इसे अपनी पसंद के टुकडों में काटे और एअर टाइट डिब्बे में रखकर 10-12 दिन तक आराम से खाते रहें




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें