मंगलवार 21 2026

Paneer masala dosa recipe

            Paneer masala dosa 

                पनिर मसाला डोसा
Paneer masala dosa

सामग्री:-
1) उरद दाल - 1 कप 
2)(White lentil) चावल - 2 कप (Rice)
3) पनीर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
 (Paneer)
4)अदरक – 1 Table spoon (बारीक़ कटा
 हुआ) (Ginger)
5) प्याज़ – 1 (Onion) -
6) जीरा - 1/4 T spoon (Cumin seeds)
7) लाल मिर्च पाउडर – 1 T spoon (Red chilli - powder)
8) शिमला मिर्च - 1 (छोटा) (Capsicum)
9) टमाटर -1 (छोटा) (Tomato)
10)नमक- स्वादानुसार (Salt)
11) तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil)
12) हरी मिर्च - 2 (Green chilli)
विधि:-
 ★ उरद दाल और चावल को साफ करके 8 घंटे भिगोने रखे. उसके बाद दाल और चावल को बारीक़ पीस लीजिये.
 ★ मिश्रण को रात बर लिये फरमैन्ट होने रख दीजिये. मिश्रण पहले की अपेछा फूलकर दोगुना हो जाता है, और डोसा सॉफ्ट और अछा बनेगा.
 ★ प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये.
 ★ कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे जीरा, बारीक़ कटा हुआ अदरक डाल कर भुने. अब बारीक़ कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर डाल कर 3 मिनट पकाये. टमाटर नरम होने के बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनट पका कर गैस बंद कर दीजिये.
 ★ दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये हल्का गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल लेकर तवे पर एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे केबीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये. अब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब निचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चम्मच पनीर मिश्रण दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारो से उठाते हुये मोड़िये, दोसा को तवे से उठाकर प्लेट में रखे. पनीर मसाला दोसा तैयार. सारे दोसा इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम पनीर मसाला दोसा नारियल चटनी या सांबर के साथ खाइये और परोसिये.

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें