Dahi Vada
दही भल्ले (दही वडा)
रात भर दाल को पानी में भिगो दीजिये, फिर उसे मिक्सीद में पीस लीजिये, पानी ना मिलाएं।
पैन में तेल गरम करें, उसमें दाल की पकौड़ी बना कर फ्राई कर लें। तलने के बाद पकौड़ों को पेपर पर निकाल लें और फिर हल्केड गरम पानी में भिगो दें।
उसके बाद दही को छान कर उसमें हल्कार पानी मलाएं। गाढी दही में चीनी, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
इमली के गूदे को पानी के साथ मिलाएं और पैन में उबालें। फिर उसमें नमक, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिला कर चटनी तैयार करें ।
अब पानी में भिगोई हुई पकौड़ियों को निकाल कर दही के साथ मिलाएं और ऊपर से इमली की खट्टी मीठी चटनी डालें।
ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़क कर सर्व करें।






0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें