Paneer bhurji
पनीर भुर्जी
झटपट बनने वाली स्वादिष्ट
और प्रोटीन से भरपूर डि

तैयारी का समय: 10 मिनट
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
कुल समय: 25 मिनट
2–3 लोग के लिऐ
श्रेणी: मुख्य भोजन / सब्ज़ी
खासियत: शाकाहारी, हाई प्रोटीन, बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट
सामग्री (Ingredients):
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
स्टेप 1: तड़का तैयार करना
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
- उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
- 30 सेकंड तक चलाएं ताकि कच्चापन दूर हो जाए।
स्टेप 2: टमाटर और मसाले डालना
- अब कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वो गलकर सॉस जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाएं।
- फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
- मसालों को मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक भूनें।
स्टेप 3: पनीर मिलाना
- अब कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- 3–5 मिनट तक पकाएं ताकि मसाले पनीर में अच्छे से घुल जाएं।
- अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालें।
स्टेप 4: परोसना
- गैस बंद करें और पनीर भुर्जी को रोटी, पराठा या ब्रेड के साथ गरमा गरम परोसें।
- आप चाहें तो इसे लंचबॉक्स में या रोल बनाकर भी दे सकते हैं।
टिप्स (Pro Tips):
- पनीर को फ्रेस रखें – अगर हो सके तो घर का बना पनीर इस्तेमाल करें।
- मसाले अपने स्वाद के अनुसार एडजस्ट करें – कम तीखा या बच्चों के लिए माइल्ड।
- पनीर भुर्जी को पाव के साथ भी सर्व किया जा सकता है – बिल्कुल पाव भाजी स्टाइल।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें